
कोरबा, छत्तीसगढ़। धर्म और आस्था की नगरी कोरबा में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में तुलसी नगर स्थित हनुमान मंदिर में एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से होगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु की इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। आयोजन की व्यवस्था में बाला सोनी, निक्की सिंह ठाकुर और सुदेश चंद्रा के नेतृत्व में युवा टीम विशेष रूप से जुटी हुई है।
हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Live Cricket Info


Leave a Reply