बैगलेस-डे के अवसर पर खेल-खेल में बच्चों को कई गतिविधियां सिखाई शिक्षकों ने

कोरबा 07 मार्च। पाली विकासखंड अंतर्गत संकुल पटपरा अंतर्गत प्राथमिक शाला ठाड़पखना में शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर बच्चों के लिए रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक संतोष पटेल की उपस्थिति में सहायक शिक्षक लक्ष्मी तिवारी और शिक्षिका अनामिका महंत ने बच्चों को खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां कराईं।

इस दौरान बच्चों को संगीत की धुन पर मजेदार चिकन डांस कराया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को आनंद के साथ सीखने का अवसर मिला। साथ ही बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी खेला। विद्यालय में हर शनिवार को बैगलेस डे के तहत बच्चों के लिए अलग-अलग रोचक खेल गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को ज्ञानवर्धक खेलों की जानकारी देने के साथ उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 146 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।