Sanju Devi Rajput की पहल पर “महापौर की पाती – आपका आदेश, हमारी जिम्मेदारी”

कोरबा। नगर निगम कोरबा में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महापौर Sanju Devi Rajput की पहल पर “महापौर की पाती – आपका आदेश, हमारी जिम्मेदारी”

oplus_4194304

अभियान की शुरुआत की गई। इस पहल का शुभारंभ महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अभियान के तहत तीन अलग-अलग रंग के बॉक्स लगाए गए हैं, जिनमें नागरिक अपनी शिकायत या सुझाव डाल सकेंगे। इनमें लाल बॉक्स प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के लिए, हरा बॉक्स सफाई व्यवस्था के लिए तथा नीला बॉक्स पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए रखा गया है।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार इन पेटियों में प्राप्त शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। “महापौर की पाती” पहल से लोगों की समस्याएं सीधे निगम प्रशासन तक पहुंचेंगी और उनका त्वरित समाधान किया जा सकेगा।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.