कोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारप्रेरणासंगठन

एनटीपीसी कर्मियों को दशहरा पर मिलेगा तोहफा, 1.80 से 5.10 लाख रुपये तक मिलेगा पीआरपी बोनस

कोरबा, 17 अक्टूबर। एनटीपीसी में कार्यरत कर्मियों को परफारमेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) के रुप में न्यूनतम 1.80 लाख से अधिकतम 5.10 लाख रुपये प्रदान किया जाएगा। प्रबंधन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कर्मियों के खाते में 17 अक्टूबर को यह राशि जमा हो जाएगी।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

एनटीपीसी में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारियों को दुर्गा पूजा- दशहरा के अवसर पर बोनस के स्थान पर पिछले छह साल से पीआरपी प्रदान किया जा रहा है। इससे श्रमिक संघ प्रतिनिधियों को प्रतिवर्ष बोनस के लिए प्रबंधन के साथ वार्ता नहीं करना पड़ता है। एनटीपीसी ग्रुप, स्थानीय संयंत्र तथा कर्मियों के कार्य के आधार पर निर्धारित परफार्मेंस के आधार पर पीआरपी प्रदान किया जाता है। इससे कर्मियों को भी बोनस की अपेक्षा पीआरपी से ज्यादा राशि मिलने लगी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वर्तमान में एनटीपीसी में डब्ल्यू- शून्य से डब्ल्यू-11 तथा डब्ल्यू-एसजी ग्रेड (कुल 12 ग्रेड) में कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हें ग्रेड अनुसार पीआरपी का भुगतान किया जाता है। बताया जा रहा है कि कंपनी मुख्यालय दशहरा पूर्व पीआरपी भुगतान करने का आदेश पत्र सभी संयंत्र प्रबंधन के पास पहुंच चुका है। इसके आधार पर शनिवार को उनके खाते में शनिवार को जमा कर दी जाएगी।

कंपनी से जुड़े जानकारों का कहना है कि इस बार अधिकतम 5.10 लाख रुपये दो कर्मियों को मिला है। एनटीपीसी कर्मियों को पीआरपी मिलने से बाजार के कारोबार में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। यहां बताना होगा कि एनटीपीसी कर्मियों को पिछले वर्ष न्यूनतम 1.50 लाख तो अधिकतम 4.50 लाख रुपये पीरआरपी के रुप में प्रदान किया गया था।

अधिकारियों को मिलेंगे अधिकतम 12 लाख
एनटीपीसी में कार्यरत अधिकारियों को पूर्व से ही पीआरपी प्रदान किया जा रहा है।अधिकारियों में ई-वन सहायक इंजीनियर से ई-9 कार्यपालक निदेशक ग्रेड बना हुआ है। इसके आधार पर ही अधिकारियों को पीआरपी राशि का भुगतान किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार कार्यपालक निदेशक ग्रेड पर इस बार अधिकतम 12 लाख रुपये प्रदान किया जाएगा। इसके दायरे में कितने अधिकारी आ रहे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

  हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोरबा में होंगी तिरंगा यात्राएं और विविध देशभक्ति कार्यक्रम

एनटीपीसी कोरबा में 600, सीपत में 800 व लारा में 500 कर्मी
एनटीपीसी संयंत्र में कर्मियों की संख्या लगातार होते जा रही है। छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी के तीन संयंत्र स्थापित हैं। इसमें कोरबा में 2600 मेगावाट संयंत्र में 600 अधिकारी- कर्मचारी कार्यरत हैं। इसी तरह एनटीपीसी सीपत में 800 तथा रायगढ़ जिला स्थित एनटीपीसी लारा संयंत्र में लगभग 500 अधिकारी- कर्मचारी विभिन्न पदों पर पदस्थ हैं। इन सभी कर्मियों को ग्रेड अनुसार पीआरपी प्रदान किया जाएगा।

40 हजार ठेका कर्मियों को 8.33 प्रतिशत बोनस
छत्तीसगढ में एनटीपीसी के स्थापित तीनों संयंत्र में लगभग 40 हजार ठेका मजदूर विभिन्न कार्य कर रहे हैं।इन मजदूरों को भी बोनस प्रदान करने का प्रविधान एनटीपीसी में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बार एनटीपीसी कर्मियों को 8.33 प्रतिशत बोनस प्रदान करने का आदेश दिया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह राशि कब तक मजदूरों को प्रदान किया जाएगा, पर संभावना जताई जा रही है कि दीपावली के पहले यह राशि कर्मियों के खाते में जमा करा दी जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button