नक्सलियों का कबूलनामा: एक साल में 357 नक्सली मारे गए, 136 महिला,4 सेंट्रल कमेटी सदस्य शामिल

नक्सल संगठन ने खुद माना – सबसे बड़ा नुक़सान दण्डकारण्य ज़ोन में हुआ

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कबूल किया है कि पिछले एक वर्ष में 357 नक्सली मारे गए हैं। यह जानकारी एक 24 पेज की बुकलेट के ज़रिए दी गई है, जो गोंडी बोली और अंग्रेज़ी में प्रकाशित की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मारे गए नक्सलियों में शामिल:
• 136 महिला नक्सली
• 4 केंद्रीय कमेटी (CC) सदस्य
• 15 राज्य कमेटी के वरिष्ठ सदस्य
• 281 नक्सली केवल दण्डकारण्य क्षेत्र में मारे गए

प्रेस नोट में नक्सल संगठन ने यह भी स्वीकार किया है कि यह अब तक का सबसे बड़ा नुकसान है, जो सुरक्षा बलों की तेज़ कार्रवाई, तकनीकी निगरानी और स्थानीय जनता के सहयोग के कारण हुआ है।

28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह
प्रेस नोट के अनुसार, मारे गए साथियों की याद में नक्सली संगठन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक “शहीदी सप्ताह” मनाने का ऐलान किया है। इसके दौरान नक्सली कई इलाक़ों में पोस्टर, बैनर और सभा आयोजित कर सकते हैं।

बुकलेट में क्या है:
बुकलेट में नक्सल आंदोलन की वर्तमान स्थिति, संगठन की चुनौतियाँ और सुरक्षा बलों की रणनीतियों का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है।

प्रशासन अलर्ट पर
सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलियों की इस घोषणा को गंभीरता से लिया है और शहीदी सप्ताह के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। सभी ज़िलों में गश्त, सर्च ऑपरेशन और इंटेलिजेंस निगरानी तेज कर दी गई है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.