✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

सेवा मेरा योगदान – दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी

सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित, सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे
हर दिव्यांगजन तक पहुंचे सुविधा और सम्मानरू कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत
ब्रेल किट और श्रवण यंत्र से बच्चों की सीखने की राह हुई आसान

कोरबा 25 सितम्बर 2026/ किसी जरूरतमंद के जीवन को आसान बनाने से बड़ी सेवा कोई नहीं। इसी संवेदनशील भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत  कोरबा शहर के सीएसईबी जूनियर क्लब पूर्व में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उत्साहपूर्वक पहुंचे। यहां दिव्यांगजनों का विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें सहायक उपकरण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, श्री गोपाल मोदी, डॉ राजीव सिंह  सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा और उनके जीवन को सुगम बनाने में सहयोग करना ईश्वर की सेवा के समान है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण केवल सुविधा का साधन नहीं हैं, ये दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संबल देते हैं। कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने दिव्यांगजनों से आग्रह किया कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

श्री गोपाल मोदी ने कहा कि दिव्यांगजनों के चेहरे पर आने वाली खुशी और उनके जीवन में बढ़ता आत्मविश्वास ही सेवा के वास्तविक अर्थ को सार्थक करता है। जरूरत के समय किसी व्यक्ति को सहारा देना और उसकी क्षमता को आगे बढ़ने का अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक सहज और आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों और उनके परिजनों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

  रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक दीयों से जगमगाया तेलीबांधा, लाखों मिट्टी के दीये जलाने की तैयारी

शिविर में दिव्य ज्योति विशेष स्कूल और उमंग दिव्यांग स्कूल के दृष्टिबाधित एवं श्रवण बाधित बच्चों को ब्रेल किट और श्रवण किट प्रदान की गई। बच्चों को उनकी जरूरत के ये उपयोगी उपकरण मिलते ही उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह की चमक दिखाई दी। ब्रेल किट और श्रवण किट उनके लिए पढ़ाई और सीखने की राह को और सुगम बनाने में सहायक होंगे। बच्चों की आंखों और चेहरे पर झलकी प्रसन्नता ने पूरे शिविर के वातावरण को भावुक और आत्मीय बना दिया। कलेक्टर श्री दुदावत ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

शिविर में जिले के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप श्रवण यंत्र, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए। ’साथ ही अनेक दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।’

सहायक उपकरण प्राप्त करते समय दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इन उपकरणों से उनके आवागमन और दैनिक जीवन की गतिविधियों में सुविधा बढ़ेगी तथा वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य कर सकेंगे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर आवश्यक परीक्षण, मार्गदर्शन और शासकीय सुविधाओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना से आयोजित यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में सार्थक प्रयास बन रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button