✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारराजकाज

स्वतंत्रता दिवस पर साकेत में महापौर करेंगी ध्वजारोहण

कोरबा 13 अगस्त 2026 – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगी। इस अवसर पर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, मेयर इन काउंसिल सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण के साथ-साथ निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

 प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में प्रातः 7.00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ध्वजारोहण करेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं- महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति  श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने नागरिक बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button