🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

चुनाव ड्यूटी छोड़ जुआ खेलने में मगन सिपाही, पकड़े गए,एसपी ने दो सिपाही को किया निलंबित,



बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी में मतदान दल रवाना करने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी और कर्मचारी जुआ खेलने बैठे थे। मौके पर हजारों रुपए के हार-जीत का दांव लग रहा था। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया, पुलिसकर्मियों के जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एसपी रजनेश सिँह ने दो आरक्षको को निलंबित कर दिया है।

Advertisement Carousel


दरअसल, कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्वाचन आयोग ने स्ट्रॉन्ग रूम बनाया है। यहां पर तीसरे चरण के मतदान के लिए कर्मियों को सामग्री देने के लिए बुलाया गया था। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलने लगे। इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है, कि कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल जमा लिया। अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी। पर मोबाइल कैमरे में जुआ खेलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कैद हो गए।
इधर पुलिसकर्मियों के जुआ खेलते वीडियो वायरल होने पर एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल को निलंबित कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG IAS Transfer News:– प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के पहले दर्जन भर से अधिक आईएएस के हुए तबादले, 2008 से लेकर 2019 बैच तक के अफसरों की बदली गई जवाबदारी

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button