✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

एतमानगर रेंज में कच्चे मकान को लोनर हाथी ने किया क्षतिग्रस्त

कोरबा 13 अगस्त। जिले के एतमा नगर रेंज में लोनर हाथी का उत्पात लगातार जारी है। लोनर हाथी अब तक रेंज के कटमोरगा गांव में एक ग्रामीण के खेत व बाड़ी में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहा था लेकिन बीती रात व बुका पहुंच गया और यहां सुखलाल पिता बंधन नामक ग्रामीण के कच्चे मकान को निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में दीवार गिरने से ग्रामीण के घर में रखे दीवान व अन्य घरेलु सामान को भी नुकसान पहुंचा है।

पीडित द्वारा सूचना दिए जाने पर वन अमला मौके पर पहुंच कर नुकसानी के आंकलन में जुट गया है। वहीं लोनर की निगरानी बढ़ा दी गई है। बुका व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान किया जा रहा है। इधर कोरबा वनमंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में भी दो दंतैल हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों ने बीती रात चचिया गांव में उत्पात मचाते हुए पांच ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की फसल को रौंद दिया। जिससे संबंधितों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button