✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़पॉवर सेक्टरप्रेरणाराजकाज

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र के मुख्य द्वार पर प्रज्जवलित किया गया ‘‘आशीर्वाद का दीया’’

मुख्य अतिथि कलमीडुग्गू की पार्षद श्रीमती राधा बाई महंत एवं कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह ने निभाई सक्रिय सहभागिता

कोरबा 17 सितंबर 2026- सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हो गया है। अभियान के अंतर्गत एक माह तक विभिन्न जनसेवा, जनजागरूकता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस हेतु राज्य के ऊर्जा मंत्रालय से निर्देश जारी हुए हैं। इसी क्रम में हसदेव ताप विद्युत गृह संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन गुरूवार को ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ जलाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 विद्युत संयंत्र के मुख्यद्वार स्थित संरक्षा भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हसदेव क्रमांक-01 वार्ड क्रं. 48 (कलमीडुग्गू) की पार्षद श्रीमती राधा बाई महंत एवं अध्यक्ष कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह समेत अतिथियों द्वारा ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ प्रज्जवलित किया गया। इसके साथ ही संयंत्र के मुख्य द्वार पर कतारबद्व मिट्टी के दीयों का प्रज्जवलन किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती राधा बाई महंत ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस है। सेवा संकल्प अभियान ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती महंत ने दीया जलाने की सार्थकता बताई। श्रीमती महंत द्वारा स्वदेशी अपनाओं का नारा बुलंद करते हुए देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से श्रीमती महंत ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं श्रमिकों की मेहनत एवं योगदान के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

  भिलाई इस्पात संंयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस ने तोड़ा सर्वकालिक रिकॉर्ड

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता पीके जोशी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, आरके पांडे, एके. शाह, एसक.े नायर, एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसक.े पंडया और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई। कार्यक्रम का समन्वय मुख्य रसायनज्ञ देवेश कुमार दुबे एवं कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उईके ने किया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button