🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणा

कोरबा की बेटी क्रिस्टिना ने बढ़ाया मान, Miss Global India का ताज जीतकर रचा इतिहास

कोरबा। बांकी मोंगरा की क्रिस्टिना बघेल ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर Miss Global India 2026 का खिताब जीतकर कोरबा का नाम गौरवान्वित किया है। 15 अगस्त को रायपुर के अंबुजा मॉल में आयोजित Chhattisgarh Fame Fashion Week Global India 2026 में क्रिस्टिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया।

Advertisement Carousel

क्रिस्टिना की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ बांकी मोंगरा और कोरबा क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। पिता लुकेश बघेल और माता संतोषी बघेल ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया। परिवार और शुभचिंतकों ने क्रिस्टिना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्रिस्टिना की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का सपना देखते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि प्रतिभा के साथ मेहनत और आत्मविश्वास हो तो मंजिल हासिल की जा सकती है।

कोरबा की बेटी का यह ताज सिर्फ एक प्रतियोगिता की जीत नहीं, बल्कि हजारों सपनों को उड़ान देने वाली प्रेरणा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button