🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

आदर्श आदिवासी कोसा कृमि पालन उद्योग सहकारी समिति कुदरीखार के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

Advertisement Carousel

कोरबा 21 अगस्त 2026/ आदर्शआदिवासी कोसा कृमि पालन उद्योग सहकारी समिति मर्यादित कुदरीखार पंजीयन क्रमांक 101 विकासखंड कोरबा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रिटर्निंग अधिकारी सुभद्रा सिदार द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक समिति कार्यालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) एवं वैध नामांकन पत्रांे की सूची का प्रकाषन 25 अगस्त, नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाषन एवं चिन्हों का आबंटन 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से की जायेगी। सोसायटी की विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 06 सितंबर 2026 को दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
…………….

पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 01 सितंबर से

कोरबा 21 अगस्त 2026/ दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई पटाखा लायसेंस बनवाने हेतु इच्छुक आवेदकों से 01 सितंबर से 15 सितंबर तक आवेदन एलएसडीए माडुल (ऑनलाइन) के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्थाई पटाखा लायसेंस बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन पश्चात ऑनलाइन की पावती सहित आवेदक को आवेदन के साथ साईट मैप, जीएसटी पंजीयन प्रमाण पत्र और स्वयं का पासपोर्ट आकार का कलर फोटो दो नग एवं फोटो युक्त परिचय पत्र सहित दस्तावेज 03 प्रतियों में कलेक्टर कार्यालय कोरबा के लायसेंस शाखा में जमा कराना अनिवार्य है। इस हेतु रूपये छः सौ का चालान (0070- अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य प्राप्तियां, 103- विस्फोटक पदार्थों के लिये) शीर्ष में जमा किया जाना है। चालान की प्रति आवेदन के साथ संलग्न किया जाना है। विलंब से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
………………
सामान्य सभा की बैठक 22 अगस्त को

  युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

कोरबा 21 अगस्त 2026/ जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

उक्त बैठक में वनमण्डल कोरबा, कटघोरा अन्तर्गत केम्पामद/विभागीय मद, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता एवं उद्योग विभाग की समीक्षा की जायेगी।
………………

अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन होगा जारी

कोरबा 21 अगस्त 2026/ जिले में केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को देय अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी किया जा सकेगा।

यह प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) एवं तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केंद्रों में उसी प्रक्रिया के तहत उपलब्ध होगा, जिस प्रकार जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किए जाते हैं। आवेदन हेतु 10 रुपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र, प्रमाण पत्र के निर्धारित प्रारूप पर सरपंच या पार्षद के हस्ताक्षर तथा पटवारी के प्रमाणीकरण के साथ आवेदन लोक सेवा केंद्र में प्रस्तुत किया जा सकेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने ब्लॉक/विद्यालय क्षेत्र के समस्त पात्र विद्यार्थियों के अभिभावकों को इस प्रक्रिया का व्यापक जानकारी देकर सभी पात्र विद्यार्थियों का अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाया जाना सुनिश्चित करें।

……………..

843.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा 21 अगस्त 2026/ कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 843.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।

अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 745.8, कोरबा 1059.2 मिलीमीटर, भैंसमा, 820.2, करतला 827.2, बरपाली 792.6, कटघोरा 845.6 दीपका 920.6, दर्री 965.1, पाली 894.1, हरदीबाजार 638.2, पोंड़ीउपरोड़ा 857.4, और पसान तहसील में 756.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 4.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button