🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsIAS/IPSबालोदराजकाजसमस्याहादसा

एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र की मौत, कमरे नंबर 16 में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी से एक दुखद मामला सामने आया है। डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के छात्र विनय कुमार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम के रूप में हुई है। वह ग्राम रीवागहन खेरथा का निवासी बताया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कमरे नंबर 16 में मिला छात्र का शव

जानकारी के मुताबिक, विनय कुमार गुरुवार सुबह पीटी में शामिल होने नहीं गया था। पीटी के बाद जब अन्य छात्र वापस विद्यालय पहुंचे, तब कमरे में छात्र को मृत अवस्था में पाया गया। बताया जा रहा है कि छात्र विद्यालय के कमरा नंबर 16 में था।

घटना की जानकारी विद्यालय प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छात्र की मौत की खबर फैलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त भी विद्यालय पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

  मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

छात्र ने यह कदम क्यों उठाया? जांच जारी

फिलहाल छात्र की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र के करीबियों और विद्यालय में मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button