✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

मोहर्रम को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

‘सजग कोरबा–सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत शहर में सुरक्षा का संदेश, शांति बनाए रखने की अपील

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा, 25 जून। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने गुरुवार को शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला। “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आयोजित इस मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया गया, वहीं असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आयोजित फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने किया। इस दौरान थाना एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारियों सहित लगभग 70 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

फ्लैग मार्च टी.पी. नगर चौक से शुरू होकर शारदा विहार तिराहा, सुनालिया चौक, पावर हाउस रोड, ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुआ। पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम सहित सभी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

  Bilaspur Crime News:-राजकिशोर नगर लूट कांड: पुलिस ने 200 सीसीटीवी खंगाले, चोरी के वाहनों से रची गई लूट की साजिश, एसएसपी रजनेश सिंह बोले—जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में लगातार निगरानी, गश्त और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि आमजन के सहयोग से ही भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास की भावना को मजबूत बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सुरक्षा और जनजागरूकता गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button