🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

मुख्यमंत्री विष्णु भईया के कार्यकाल में 6812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की राह साफ, 5000 नियमित पदों की परीक्षा तारीख घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कार्यकाल में स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़ी भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। लोक शिक्षण संचालनालय ने वर्ष 2026 में 5000 नियमित शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी जारी की है। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

इस तरह सरकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालयों से जुड़ी भर्ती प्रक्रिया में लगभग 6812 पद शामिल हैं। 5000 नियमित शिक्षकीय पदों के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

5000 नियमित पदों में अलग-अलग कैडर शामिल

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार 5000 नियमित शिक्षकीय पदों में सहायक शिक्षक के 2292 पद शामिल हैं। इनमें ई-संवर्ग के 795 और टी-संवर्ग के 1497 पद हैं। इसके अलावा सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200, शिक्षक के 1654 और व्याख्याता के 854 पद शामिल हैं।

पदपद संख्या
सहायक शिक्षक2292
सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला)200
शिक्षक1654
व्याख्याता854
कुल5000

अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा

5000 नियमित शिक्षकीय पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। सहायक शिक्षक पद की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। इसके बाद शिक्षक पद के लिए 25 अक्टूबर 2026 को परीक्षा होगी, जबकि व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

वहीं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।

1812 संविदा पदों पर भी भर्ती

सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकीय भर्ती के साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। विभाग के अनुसार इन पदों के लिए पहली बार केंद्रीयकृत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

  प्लेसमेंट कैम्प 11 को

इन 1812 पदों में सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता, प्रधानपाठक, प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक और कंप्यूटर शिक्षक सहित विभिन्न पद शामिल हैं। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार सहायक शिक्षक के 590 पद हैं, जबकि अलग-अलग विषयों में व्याख्याता और शिक्षक पद भी शामिल किए गए हैं।

अक्टूबर में आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया

लोक शिक्षण संचालनालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 1812 संविदा पदों का संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया जा चुका है और सितंबर 2026 में भर्ती की अधिसूचना जारी की जा रही है। अक्टूबर माह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है।

इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते हुए पहले जिला स्तर पर होने वाली संविदा शिक्षकों की भर्ती के स्थान पर केंद्रीयकृत परीक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा से जुड़े इन दोनों भर्ती अभियानों के चलते बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अवसर मिलने वाला है। एक ओर जहां 5000 नियमित शिक्षकीय पदों के लिए परीक्षा की तारीखें तय हो चुकी हैं, वहीं दूसरी ओर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के 1812 संविदा पदों की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

इस तरह लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से लगभग 6812 शिक्षकीय एवं संबंधित पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button