🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुरलापरवाही🏙️ राज्य व शहर

KORBA BREAK: दर्दनाक सड़क हादसा—एक ही परिवार के 3 की मौत, 3 घायल

कोरबा। चांपा-कोरबा मार्ग पर ग्राम कोथारी के पास टोल प्लाजा के नजदीक सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खड़ी हाइवा से जा भिड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

Advertisement Carousel

मृतक कोरबा के बुधवारी काशीनगर बस्ती के निवासी सोनी परिवार के सदस्य थे, जो शादी समारोह के बाद चौथिया की रस्म निभाकर लौट रहे थे। दुर्घटना रात करीब 2 बजे हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय मासूम प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य की स्थिति सामान्य है। उनका इलाज एनकेएच अस्पताल में जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा और जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button