🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़पर्यावरणप्रेरणाराजकाजसमीक्षासुरक्षा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में कोरबा ने देश में 10वें स्थान पर हासिल की उपलब्धि

कोरबा 9 सितंबर। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर कोरबा ने स्वच्छ हवा के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में कोरबा को देश में 10वां स्थान मिला है। पिछले सर्वेक्षण में कोरबा 18वें पायदान पर था। यानी शहर ने अपनी रैंकिंग में 8 स्थान का सुधार किया है। कोरबा की इस उपलब्धि को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि शहर की पहचान देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में होती है और यहां वायु प्रदूषण लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रहा है।

Advertisement Carousel

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में कोरबा की रैंकिंग में सुधार को शहर में प्रदूषण कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का नतीजा बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस उपलब्धि पर कोरबा के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार, प्रशासन और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पौधारोपण से लेकर नदी संरक्षण तक पर जोर
मंत्री लखनलाल देवांगन के मुताबिक कोरबा में पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पौधारोपण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा हसदेव नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना पर भी काम जारी है। सरकार का कहना है कि इन प्रयासों का असर आने वाले समय में और बेहतर तरीके से दिखाई देगा। इस उपलब्धि के लिए मंत्री ने कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय और नगर निगम की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश के टॉप-10 में कोरबा का पहुंचना किसी एक विभाग की उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसमें प्रशासन के साथ शहरवासियों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

  सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण एवं सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश

अब नजर अगली रैंकिंग पर
कोरबा का 18वें स्थान से 10वें स्थान पर पहुंचना निश्चित तौर पर शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब चुनौती इस रैंकिंग को बनाए रखने और अगले सर्वेक्षण में टॉप-10 से भी आगे निकलने की होगी। औद्योगिक गतिविधियों के बीच स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण की दिशा में कोरबा का यह प्रदर्शन शहर के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button