🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसुरक्षा

अपराध संबंधी मामले में एमएलसी रिपोर्ट में डाक्टरों को स्पष्ट उल्लेख करना होगा

कोरबा 19 अगस्त। अपराध संबंधी मामलों की मेडिको-लीगल रिपोर्ट को अधिक सटीक और न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप बनाने के लिए स्वास्थ्य संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा शासकीय अस्पतालों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

जारी आदेश में कहा गया है कि एक न्यायालयीन प्रकरण में यह पाया गया कि रिपोर्ट में चोट लगने का अनुमानित समय, चोट का स्वरूप तथा चोट किस प्रकार की वस्तु से लगी हो सकती है, जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का उल्लेख नहीं किया गया था। न्यायालय ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रिपोर्ट को अधिक वैज्ञानिक और स्पष्ट बनाने की आवश्यकता बताई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नई व्यवस्था के तहत चिकित्सकों को प्रत्येक रिपोर्ट में अनिवार्य रूप से-चोट लगने का अनुमानित समय ,चोट का प्रकार, आकार, स्थान एवं रंग,चोट कुंद, धारदार अथवा अन्य किस प्रकार की वस्तु से लगी हो सकती है,तथा अन्य आवश्यक चिकित्सीय निष्कर्षों का स्पष्ट उल्लेख करना होगा।स्वास्थ्य संचालनालय ने निर्देश दिए हैं कि सभी रिपोर्ट उपलब्ध चिकित्सीय परीक्षणों और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अनुरूप तैयार की जाएं, ताकि न्यायालय में उनकी विश्वसनीयता और उपयोगिता बनी रहे।सभी सरकारी अस्पतालों और चिकित्सकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button