🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

जनता द्वारा महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष चुनने के कैबिनेट के फैसले का किरण देव ने किया

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में अब महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष सीधे चुने जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश सरकार की कैबिनेट को धन्यवाद दिया है। श्री देव ने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव की. यह प्रणाली पहले भी थी लेकिन कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार ने बदनीयती से इसको बदला था और उस बदनीयती का भुगतान सभी जगह जनता कर रही है। रायपुर ने भी इसका बहुत भुगतान किया। यहाँ के महापौर अपने पूरे कार्यकाल में निष्क्रिय रहे। वे थोपे गए महापौर थे। उन्हें जनता ने नहीं, भूपेश बघेल ने चुना था। अब जब जनता सीधे महापौर चुनेगी तो विकास को गति मिलेगी।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर यह साफ संदेश दिया है कि कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में पूरी तरह अविश्वसनीय व अप्रासंगिक हो चली है। केवल और केवल भ्रष्टाचार करने और छत्तीसगढ़ को 10 जनपथ का एटीएम बनाने की बदनीयती से प्रेरित होकर कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपना प्रतिनिधि चुनने के जनता के लोकतांत्रिक अधिकार पर जो डाका डाला था, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने उस कलंक को मिटाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button