🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

दुर्ग में OBC महिला लड़ेगी महापौर चुनाव, रायपुर में पूरी हुई आरक्षण प्रक्रिय

भिलाई । राज्य के 14 नगर निगमों में महापौर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दुर्ग नगर निगम में इस बाद ओबीसी महिला के लिए महापौर का पद आरक्षित किया गया है। वहीं नगर निगम भिलाई व नगर निगम भिलाई चरोदा में ओबीसी वर्ग का महापौर होगा। रिसाली नगर निगम में अनुसूचित जाति के लिए महापौर पद आरक्षित किया गया है।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ के 14 में से 10 नगर निगमों में चुनाव होने है। इसके लिए मंगलवार को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर स्थित पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सुबह आरक्षण प्रक्रिया शुरू की गई। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता ऑडिटोरियम में पहुंचे। यहां नगर निगम में महापौर के आरक्षण प्रकिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए और हंगामा भी किया। इसके बाद आरक्षण प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने जानकारी साझा की।

 

पांच सीट महिलाओं के लिए आरक्षित

नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि 14 नगर निगमों में एससी के लिए दो सीट आरक्षित हुई हैं। इसी तरह एसटी के लिए एक सीट, ओबीसी के लिए चार और 7 सीट अनारक्षित कोटे के लिए छोड़ी गई हैं। आरक्षण की प्रक्रिया 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से की गई हैं। 14 नगर निगम में से 5 सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें एससी वर्ग में 1 महिला सीट औबीसी में ओबीसी में 1 महिला और तीन महिला सीट सामान्य के लिए निर्धारित की गई हैं।

  साय सरकार के बजट ने निराश किया : कांग्रेस

 

यह है आरक्षण के बाद की तस्वीर

आरक्षण के मुताबिक दुर्ग नगर निम की सीट महिला ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है। यहां अलगा मेयर महिला ओबीसी कोटे से होगी। इसके अलावा नगर निगम भिलाई- ओबीसी, नगर निगम भिलाई चरौदा- ओबीसी व नगर निगम रिसाली – अनुसूचित जाति महिला महापौर का चुनाव लड़ेगी।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button