✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिसंगठन

सावन सोमवार : नरेंद्र के नेतृत्व में निकाली गई कांवड़ यात्रा

कोरबा। सावन मास के अवसर पर कावड़ यात्रा समिति, कोहडिय़ा के तत्वावधान में बाबा कनकेश्वर धाम के लिए भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। वार्ड क्रमांक 18 कोहडिय़ा के पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़) नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।कावड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर, कोरबा से हुआ। यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, शामिल हुए।

इस मौके पर मंत्री लखन लाल ने कहा कि ।हर वर्ष उनके छोटे भाई के नेतृत्व में हजारों की संख्या में माँ सर्वमंगला मंदिर से शिवभक्त सामूहिक रूप से कावड़ लेकर बाबा कनकेश्वर धाम के लिए निकले हैं। श्री देवांगन ने कहा कि बाबा कनकेश्वर धाम के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।रहेगा। श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए यात्रा में सहभागी बने। इस अवसर पर नरेंद्र देवांगन ने कहा कि कावड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, सेवा भावना और सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। कावड़ यात्रा में शामिल कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर व ढोडीपारा के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने भी कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ भक्त हसदेव नदी के पावन जल को लेकर कनकेश्वर धाम में जलाअभिषेक करने जा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button