🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसुरक्षा

खनिज विभाग की टीम से बचने रेत से भरा ट्रैक्टर रिहायशी गली में घुसा, स्थानीय लोगों में नाराजगी

कोरबा 11 सितंबर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी वार्ड क्रमांक 11 के रमेश गली इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेत से भरा एक ट्रैक्टर खनिज विभाग की टीम से बचने के प्रयास में आबादी वाले क्षेत्र की संकरी गली में घुस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, अन्यथा घनी आबादी के बीच गंभीर स्थिति पैदा हो सकती थी।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार, रेत से भरा ट्रैक्टर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान खनिज विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करते देख ट्रैक्टर चालक अचानक वाहन लेकर रमेश गली की ओर मुड़ गया और आबादी वाले इलाके की संकरी सडक में तेज गति से घुस गया। इससे गली में मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए हडकंप की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस गली में ट्रैक्टर घुसा, वहां लगातार छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्ग, महिलाओं और लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यदि उस समय कोई व्यक्ति या बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आ जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद वार्डवासियों में रेत परिवहन और ऐसे वाहनों की आवाजाही को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  एसपी बंगले की सुरक्षा में लापरवाही – ड्यूटी के दौरान खर्राटे भरता मिला आरक्षक, एसपी ने किया निलंबित

वार्डवासियों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र की गलियों में भारी वाहनों की आवाजाही पहले से ही चिंता का विषय बनी हुई है। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि रेत परिवहन में लगे वाहन कार्रवाई से बचने के लिए रिहायशी इलाकों की गलियों का इस्तेमाल करेंगे तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खनिज विभाग और प्रशासन से रेत के अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा आबादी वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button