कोरबाछत्तीसगढ़नियुक्तिन्यायालयराजकाज

फैमिली कोर्ट की जज नीता यादव होंगी कोरबा की नई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

कोरबा 12 सितंबर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कोरबा फैमिली कोर्ट की जज श्रीमती नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा के पद पर पदस्थ किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीश श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में यह नियुक्ति की गई है।

हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक श्रीमती नीता यादव वर्तमान में जज, फैमिली कोर्ट, कोरबा के पद पर पदस्थ थीं। उन्हें कोरबा से स्थानांतरित कर किसी अन्य स्थान पर भेजने के बजाय कोरबा में ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ किया गया है।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा कोरबा सत्र संभाग की सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हाईकोर्ट ने श्रीमती नीता यादव को निर्देश दिया है कि वे 16 सितंबर 2026 या उससे पहले नए पद का कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण एवं छोड़ने की रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजें। यदि वे शासकीय आवास में हैं तो उसे 26 सितंबर 2026 तक खाली करने का निर्देश भी आदेश में दिया गया है।

  प्रभतेज भाटिया बनेंगे बीसीसीआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी, 28 सितम्बर को होगा ऐलान

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद जिले की न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में फैमिली कोर्ट से अब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी मिलने से न्यायिक महकमे में इस आदेश को अहम माना जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश से साफ है कि कोरबा की न्यायिक व्यवस्था की कमान अब श्रीमती नीता यादव के हाथों में होगी। आदेश 11 सितंबर 2026 को बिलासपुर से जारी किया गया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button