छत्तीसगढ़

तिल्दा नेवरा के पेंट प्लांट में लगी भीषण आग

तिल्दा नेवरा । रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा के बरतोरी पेंट प्लांट में भीषण आग लग गई। प्लांट में रुक-रुक कर ब्लास्ट हो रहा है। इससे आसपास के लोग सहम गए हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के बरतोरी स्थित संजय केमिकल पेंट प्लांट में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि, पूरा प्लांट इसकी चपेट में आ गया। नेवरा पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्द ही टीम मौके पर पहुंचेगी। रुक-रुक कर ब्लास्ट होने के कारण लोग सहमे हुए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button