🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

कुसमुंडा–दीपका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 8 वाहनों से 5800 लीटर डीजल जब्त

Advertisement Carousel

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुंडा और दीपका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना सुरक्षा के ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) का परिवहन कर रहे 08 वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 5800 लीटर डीजल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक प्रकरण दर्ज किए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में 09 अप्रैल 2026 को यह कार्रवाई की गई। पुलिस को दोनों थाना क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के डीजल परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल टीम गठित कर गवाहों की उपस्थिति में कार्रवाई की गई।

कुसमुंडा थाना क्षेत्र में 5150 लीटर डीजल जब्त

थाना कुसमुंडा एवं चौकी सर्वमंगला की संयुक्त कार्रवाई में चार प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 5150 लीटर डीजल जब्त किया गया।

आरोपी तिरेंद्र ठाकरे के कब्जे से 3605 लीटर डीजल जब्त किया गया।

आरोपी नवलेश सिंह से 545 लीटर डीजल जब्त हुआ।

आरोपी केशव कश्यप से 500 लीटर डीजल बरामद किया गया।

आरोपी अमन कुमार से 500 लीटर डीजल जब्त किया गया।

  🛑 कोरबा: राखड़ डेम का तटबंध टूटा, JCB ऑपरेटर मलबे में दबा, मौके पर मची अफरा-तफरी

सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 287 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

दीपका थाना क्षेत्र में 650 लीटर डीजल जब्त

थाना दीपका पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में चार अलग-अलग प्रकरणों में कुल 650 लीटर डीजल जब्त किया गया।

झूलेलाल दुलार साय यादव के बोलेरो पिकअप से 200 लीटर डीजल जब्त किया गया।

सुनील कुमार यादव के वाहन से 200 लीटर डीजल बरामद हुआ।

दिलहरण मरावी के वाहन से 250 लीटर डीजल जब्त किया गया।

सुनील कुमार सिंह के टाटा वाहन से 300 लीटर डीजल जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने बताया कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन नियमानुसार एवं सुरक्षित तरीके से करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button