छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

ज्वेलरी संचालक हुआ उठाईगिरी का शिकार, दुकानदार को दुकान के सामने गंदगी फैला सफाई में उलझाया, फिर गहनें लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो


Bilaspur News:– न्यायधानी बिलासपुर में दुकान के शटर व ताले में गंदगी फेक ज्वेलर्स संचालक का पहले बदमाशों ने ध्यान बटाया। जब दुकानदार सफाई में जुट गया तो उसकी बाइक में रखे गहनों से भरे थैले को लेकर आरोपी फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

बिलासपुर।  न्यायधानी बिलासपुर में उठाईगिरी की घटना घटित हो गई।  ज्वेलरी दुकान संचालक से 15 लाख रुपए से अधिक की उठाईगिरी की गई है। दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को पहले दुकान के सामने गंदगी फैला सफाई में उलझा कर बाइक में रखा गहनों से भरा थैला लेकर उठाईगिर युवक फरार हो गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।


  सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में  डीएलएस कॉलेज रोड पर हर्स हेवेंस के बाजू में किराए के दुकान में मां भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से दुकान संचालित  है। दुकान मालिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीपारा निवासी 62 वर्षीय जवाहर प्रसाद सोनी रोज रात को दुकान बंद करने के समय दुकान में रखें कीमती गहनों को सुरक्षा के लिहाज से थैले में रखकर अपने घर ले जाते हैं। सुबह फिर से गहने लाकर दुकान खोलते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now



बुधवार को दोपहर 12:15 बजे दुकान संचालक जवाहर प्रसाद सोनी अपनी बाइक से दुकान पहुंचे। वे बाइक की हैंडल में झोले में भरकर ज्वेलरी को रखे हुए थे। उन्होंने देखा कि दुकान की शटर के सामने और ताले पर गोबर लगा हुआ है। ताला खोलने से पहले वे दुकान से लगे दुकान मालिक के घर से पानी की पाइप निकाल शटर और ताला की सफाई करने लगे। इसी दौरान एक युवक आया और बाइक में लटके गहनों से भरे जेवर को लेकर फरार हो गया। पूरा वाक्या दुकान मालिक के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

दुकान संचालक ज्वेलर्स ने शोर मचाया और तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक को मोबाइल से दी। इसके बाद दुकान मालिक ने सरकंडा थानेदार को सूचित किया। दुकान के मालिक ने बताया कि मेरे घर के सामने दुकान निकाल कर हमने ज्वेलर्स संचालक को दुकान किराए में दिया है। वह यहां अपनी ज्वेलरी की दुकान संचालित करते हैं। उनके द्वारा फोन पर सूचना मिलने पर हमने अपने घर के सीसीटीवी में अवलोकन किया। जिसमें एक युवक बाइक से  बैग निकाल भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वह पहले से बाइक चालू कर खड़े युवक के साथ बैठ कर  भाग गया। उसके भगाने के बाद दो अन्य युवक भी मौके से भागे।  जिससे उठाईगिरों के चार रहने की संभावना है। वही  ज्वेलर्स जोहर प्रसाद सोनी के अनुसार दुकान में 8 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के गहने थे। जिसका कुल मूल्य 15 लाख रूपये के लगभग था।

उठाई गिरी की सूचना मिलने पर ट्रेडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप मौके पर पहुंचे।  शहर में चारों तरफ घेरेबंदी कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

  CG Cabinet Approves Ease of Doing Business Bill; Chhattisgarh Set to Become First State with Such Law

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button