IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

Janjgir-Champa News:– ऑपरेशन उपहार” में एसपी विजय कुमार पांडेय IPS की अनुकरणीय पहल, धनतेरस और छोटी दीपावली पर बच्चों और बुजुर्गों के बीच बाँटी खुशियाँ

जांजगीर। त्योहारों की रौनक के बीच जांजगीर–चांपा पुलिस ने इस बार खुशियाँ बाँटने का ऐसा तरीका चुना, जिसने पूरे जिले का दिल जीत लिया। ऑपरेशन उपहार” के तहत पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने न केवल समाज के वंचित वर्ग तक त्योहार की मिठास पहुँचाई, बल्कि यह संदेश भी दिया कि पुलिस वर्दी के भीतर एक मानवीय दिल धड़कता है।

धनतेरस और छोटी दीपावली के अवसर पर एसपी विजय कुमार पांडेय स्वयं शारदा चौक स्थित बालगृह पहुँचे। वहाँ उन्होंने बच्चों को मिठाई और फटाखे वितरित किए, उनके साथ बातचीत की और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएँ दीं। बच्चों के बीच पहुँचकर एसपी का चेहरा भी मुस्कुराहट से खिल उठा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी दौरान “ऑपरेशन उपहार” के अंतर्गत एक बच्चे को उसकी रुचि को ध्यान में रखते हुए गिटार भेंट किया गया। यह पल बालगृह में उपस्थित हर व्यक्ति के लिए भावनात्मक बन गया बच्चे की आँखों में चमक और चेहरे पर आई मुस्कान ने त्योहार को और भी अर्थपूर्ण बना दिया।

बाद में एसपी पांडेय ने जुनापारा, भांठापारा और खोखरा वृद्धा आश्रम का रुख किया, जहाँ उन्होंने बुजुर्गों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय बातचीत की और मिठाई व फटाखे भेंट किए। बुजुर्गों ने पुलिस अधीक्षक को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पुलिस यदि ऐसी संवेदनशील भूमिका निभाए, तो समाज में विश्वास और भी मजबूत होगा।

  खदान विस्तार भू-अधिग्रहण पर बवाल ? प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में चला बुलडोजर, सरकारी भवनों पर कार्रवाई से भड़के ग्रामीण, विरोध के बीच मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक, आज होगी उग्र आन्दोलन

एसपी विजय कुमार पांडेय ने इस अवसर पर कहा

समाज में प्रेम, अपनापन और आपसी सहयोग ही सच्ची खुशियों का आधार है। दीपावली तभी सार्थक है जब हम किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें।

ऑपरेशन उपहार” के इस अभियान ने यह साबित किया कि पुलिस केवल कानून–व्यवस्था की रखवाली नहीं करती, बल्कि समाज की भावनाओं की भी संरक्षक है। बच्चों की खिलखिलाहट और बुजुर्गों की दुआओं ने इस दीपावली को जांजगीर पुलिस के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल बना दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button