देश-दुनियानईदिल्ली

भारत कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है’, विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के बीच बीजेपी का कांग्रेस और CJP पर हमला

नई दिल्ली। दिल्ली में कथित चुनावी धांधली और स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी दलों के प्रदर्शनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे जनता की जीत करार दिया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजेपी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी दलों और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और कहा कि देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों को भारतीय लोकतंत्र ने पूरी तरह नाकाम कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

‘भारत कोई बनाना रिपब्लिक नहीं’

रविशंकर प्रसाद ने कहा, भारत कोई ‘बनाना रिपब्लिक’ नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश कभी नहीं झुका है और न ही कभी झुकेगा। उन्होंने वोटर लिस्ट के एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बचाव किया, जिनके इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button