देश-दुनिया

रूसी तट के पास तेल टैंकर पर यूक्रेन ने की ड्रोन स्ट्राइक, 23 भारतीय नागरिक थे सवार

मॉस्को। रूस के ब्लैक सी तट पर मंगलवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले से लाइबेरियाई ध्वज वाले तेल टैंकर अफ्रामाक्स रियो में आग लग गई। इस टैंकर पर 23 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। रूसी अधिकारियों के अनुसार, सभी को सुरक्षित बचा लिया गया और किसी को चोट नहीं आई।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

रूस के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि टैंकर पर नौसेना ड्रोन से हमला हुआ, जिससे सोची के पास ब्लैक सी में आग लग गई। मंत्रालय के अनुसार, क्रूड ऑयल खुले समुद्र में जलने लगा। शुरू में आग की तीव्रता के कारण फायरफाइटर्स इसे बुझा नहीं पाए, लेकिन बाद में पर्याप्त संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। टैंकर पर पूरा चालक दल भारतीय था। सोची के पास काला धुआं दिख रहा था। सिरीयस संघीय क्षेत्र में समुद्र तट बंद कर दिए गए और हवा व पानी की गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। सिरीयस प्रशासन प्रमुख दिमित्री प्लिश्किन ने कहा कि प्रदूषक स्तर अनुमत सीमा से कई गुना कम है और स्वास्थ्य के लिए कोई खतरा नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button