पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से मार भाभी के सामने कर दी हत्या


बिलासपुर। पारिवारिक झगड़े को लेकर चल रही तना-तनी रविवार दोपहर खूनी संघर्ष में बदल गई। बास के डंडे से छोटे भाई बड़े भाई व भाभी के सर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई की मौत हो गई व भाभी गंभीर रूप से घायल है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।



पुलिस के अनुसार अटल आवास सकरी निवासी मूलचंद पिता नेतराम बंजारे (32) व पत्नी खिलेश्वरी पति मूलचंद बंजारे (30) के साथ, छोटे भाई मनमोहन पिता नेतराम के साथ छोटी छोटी बातो को लेकर अक्सर विवाद होता था। रविवार सुबह 13.30  बजे दोनों भाई के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा की मनमोहन ने बांस के डंडे से बड़े भाई मूलचंद के सर पर ताबड़तोड़़ हमला कर दिया। पति पर हमला होता देख पत्नी खिलेश्वरी बंजारे बीच बचाव करने पहुंची तो मनमोहन ने भाभी खुलेश्वरी के सर पर भी बांस के डंडे से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट होता देख अटल आवास के लोगो ने 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही 112 के साथ सकरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पति पत्नी को गंभीर हालत में पुलिस टीम सिम्स लेकर पहुंची। सिम्स के चिकित्सको ने मूलचंद बंजारे को मृत घोषित कर दिया। खिलेश्वरी की हालत नाजूक बनी हुई है, चिकित्सक खिलेश्वरी का उपचार कर रहे है। मूलचंद की हत्या व खिलेश्वरी पर जानलेवा करने के आरोप में पुलिस ने मनमोहन बंजारे पिता नेतराम बंजारे (28) को गिरफ्तार कर लिया है। सकरी पुलिस मामले में आगे की जांच कर कार्रवाई का हवाला दे रही है।

पत्नी से होने वाले विवाद के चलते परेशान था आरोपी:–

आरोपी मनमोहन बंजारे ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी पहली पत्नी के साथ भाई मूलचंद व भाभी खिलेश्वरी अक्सर विवाद करते थे। दोनों के द्वारा होने वाले विवाद के चलते पत्नी घर छोड़ कर चली गई। इस दौरान उसने जात्रा बाई से दूसरी शादी कर ली। शादी कर पत्नी को घर लाने के बाद भाई भाभी दूसरी पत्नी से भी आए दिन विवाद किया करते थे। दूसरी पत्नी से होने वाले विवाद को लेकर कई बार समझाने के बाद भी भाई भाभी झगड़ा कर भगाने की सोच रहे थे। इसी विवाद के चलते गुस्से में आकर घर में रखे डंडे से हमला किया था।

रोजी मजदूरी करता है पूरा परिवार:–
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मूलचंद व खिलेश्वरी रोजी मजदूरी का काम किया करते थे। मनमोहन भी रोजी मजदूरी का काम किया करता है। मूलचंद व खिलेश्वरी के तीन बच्चे है, इनमें दो लड़की व एक लड़का है। पिता मूलचंद की मौत के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो गए है।

सकरी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि सकरी अटल आवास में भाईयो के बीच हुए विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई की मौत हो गई व भाभी गंभीर रूप से घायल है। भाभी का सिम्स में उपचार चल रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.