✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsNew delhiTransferबड़ी ख़बर

पंजाब भाजपा में असंतोष, सबको साथ लेकर चलेंः नवीन

दिल्ली में बैठकः नई टीम के चयन की समीक्षा

नई दिल्ली. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी पंजाब भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की नई टीम की घोषणा के बाद असंतोष और इस्तीफों के बीच पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सबको साथ लेकर चलने के निर्देश दिए हैं। पंजाब में नई कार्यकारिणी के गठन के बाद से असंतोष की खबरों के बाद शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ढिल्लों और प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु को दिल्ली बुलाकर संगठनात्मक चुनौतियों पर चर्चा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि संगठन में बदलाव के दौरान नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और सतीश पूनिया भी मौजूद रहे। पूनिया राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं और पंजाब के पड़ोसी हरियाणा के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। बैठक में पंजाब भाजपा में हाल में हुए इस्तीफों और संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर सामने आई नाराजगी पर विस्तार से चर्चा हुई।

गलतियां सुधारने के दिए निर्देश

नई टीम के चयन के दौरान 5 महासचिवों में से 3 एक ही जिले से बनाए गए हैं और एक ही जिले से कुल 10 पदाधिकारी शामिल कर लिए गए हैं। चर्चा में कई मुद्दे आए और राष्ट्रीय नेतृत्व ने तुरंत ‘गलतियों को सुधारने’ के कड़े निर्देश दे कर कहा है कि सबको साथ लेकर चलें। जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को असंतुष्ट कार्यकर्ताओं और नेताओं तक पहुंचकर संवाद करना होगा।

  ‘Viksit Chhattisgarh’ to play a vital role in building ‘Viksit Bharat’- Shri Sai

पंजाब में संगठन विस्तार पर जोर

भाजपा ने पंजाब के सभी 24 हजार मतदान केंद्रों तक संगठन खड़ा करने का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल पार्टी करीब 19 हजार बूथों तक अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। बैठक में बाकी बूथों तक पहुंच बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर नेटवर्क तैयार करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button