आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणासंगठनसमस्यासुरक्षासेहत

वात रोगों की चिकित्सा के साथ की बीएमडी जांच, सैकड़ों लाभान्वित

कोरबा, 13 अक्टूबर। 12 अक्टूबर विश्व आर्थराइटिस दिवस पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परीषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय निहारिका रोड में शिविर लगाया गया। 80 प्रकार के वात रोगों हेतु चिकित्सा की गई। लोगों की रक्त शर्करा जांच एवं अस्थि खनिज घनत्व जांच के साथ उन्हें परामर्श दिया गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपचन, कब्ज, शारीरिक श्रम न करना एवं कैल्शियम आयरन तथा विटामिन्स की कमी को वात रोगों का मुख्य कारण बताया। साथ ही इससे बचाव एवं उपचार हेतु अपनी दिनचर्या को नियमित करने के साथ साथ अपने भोजन में कैल्शियम, आयरन एवं विटामिन्स युक्त भोज्य पदार्थों को शामिल करने को कहा। अन्य संबंधित रोगों के लिए परीक्षित औषधि और स्वास्थ्य पुस्तिका भी निशुल्क प्रदान की गई। शिविर में डॉ.वागेश्वरी शर्मा, पंचकर्म टैकनीशियन पिंकी बरेठ, शैल कुमारी निषाद के अलावा श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, शिव जायसवाल, गजेंद्र राठौड, प्रत्युष सक्सेना, सुधीर सक्सेना, चितरंजन गुप्ता, नेत्रनन्दन साहू, कमल धारीया, अश्वनी बुनकर, कुश गुप्ता, मनीष कौशिक, अरुण मानिकपुरी, तोरेन्द्र सिंह, देवबली कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, अनुराग कंवर, गुनगुन राठीया, बीएमडी टैक्नीशियन सुनील मल्होत्रा, वीरेंद्र सोनी, बबलु सोनी एवं हर्ष नारायण शर्मा ने सेवाएं दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  एसईसीएल खदान के लिए अस्पताल तोड़ने पर बवाल ? जीएम दफ्तर के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button