🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

रतनपुर पुलिस का सख्त एक्शन: ढाबों पर छापेमारी, शराब सेवन पर लगाम

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबों की चेकिंग तेज की गई।ढाबों में शराब परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Advertisement Carousel

बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं और होटल एवं ढाबों में शराब का सेवन कराने वाले ढाबा संचालकों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रतनपुर पुलिस ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित ढाबों पर छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। विशेषकर, उन ढाबों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जहां शराब बिक्री या सेवन हो रहा है।वही
शनिवार को बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर रतनपुर के कई ढाबों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कर्रा के कुलदीप ढाबे में शराब पिलाते हुए पाया गया। जिस पर ढाबा संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी रजनीश सिंह का
बयान:

थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि “वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध शराब बिक्री और ढाबों पर शराब पिलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को रतनपुर क्षेत्र के गहलोत ढाबा सहित कुल
6 ढाबों पर छापेमारी की गई। जिसमे कर्रा के कुलदीप ढाबा में शराब पिलाते हुए पाए जाने पर ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।”

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button