🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठनसामाजिक

निषाद (केवट) समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज उत्सव आयोजित

कोरबा 07 सितंबर। छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज जिला-कोरबा में महिला (प्रकोष्ठ) की अगुवाई में आज 6 सितम्बर 2026 को आस्था, उमंग,प्रेम सौन्दर्य प्रेरणा का त्यौहार हरियाली तीज उत्सव,, समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ,समाज वरिष्ठ संरक्षक श्री अमरनाथ कैवर्त के साथ सभी पदाधिकारियों और महिला संगठन की मात्तृ शाक्तियों के द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात महिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम कैवर्त के द्वारा हरियाली तीज उत्सव की महत्ता पर जानकारी देते हुए शिव की शक्ति और भक्ति से निश्चित रूप से फलदायिनी हैं।

Advertisement Carousel

हरियाली तीज उत्सव में आकर्षक झूला बांधी गई थी जिसमें सभी महिलाओं और बच्चों ने झूला झूलने के साथ फोटो खिचाने का खूब आनंद लिया। हमारे सभी महिला सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी गाने में न। नृत्य कर खूब रंग जमाया। इसके अलावा रोचक खेलो का आयोजन किया गया था जिसमें महिलाओं द्वारा प्रतियोगिताओं भाग लेकर खूब मस्ती के आनंदित हुये सभी विजेताओं को आकर्षक उपहार जिला समिति के तरफ से प्रदान किया गया। साथ ही हमारे सभी मातृ-शक्तियों को श्रृंगार किट प्रदान की गयी । मंच का संचालन श्रीमती अमृता निषाद, एवं श्रीमती ममता कटकवार द्वारा बहुत ही सुन्दर,शानदार, लाजवाब ढंग से किया गया और सभी के मन मोह को लिया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष श्री ललित कैवर्त के मार्गदर्शन पर सुन्दर ढंग से सम्पन्न हुआ साथ ही जिला अध्यक्ष ने सभी माता बहनों को हरियाली तीज उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  रायगढ़ अनुभाग के 70 पटवारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट...

इस अवसर पर श्रीमती कुसुम लता कैवर्त, गौरी केवट,माधुरी कैवर्त प्रेरणा कैवर्त,,रेनू कैवर्त, तुलसी केवट ,ममता कटकवार, सविता केवट,मीना कैवर्त,चौन कैवर्त,मंजुला कैवर्त, सीता केवट संतोषी कैवर्त, श्री अजित कैवर्त पूर्व अध्यक्ष, महासचिव किशन केवट कोषाध्यक्ष संतोष केवट युवा अध्यक्ष जितेंद्र कैवर्त दिनेश कैवर्त राकेश कुमार कैवर्त,रजनीशनिषाद (अंकेक्षक), सेवक राम कैवर्त, रवि कैवर्त, रामकुमार निषाद प्रसाद कैवर्त, खिलेश्वर ,कैवर्त ,संजय केवट छतराम केवट ,महाबीर केवट,नरेश केवट, बोधराम मुंशी राम केवट आशाराम केवट केवट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। अतः जिले सभी स्वजातीय बंधुओं के सहयोग से भव्य सुंदर सफल आयोजन हो पाया। अतः सभी को एक बार पुनः हरियाली तीज उत्सव की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।’

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button