🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न

बिलासपुर। राजस्व कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक लोग शामिल हुए। परंपरागत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंग में रंगे इस आयोजन में फाग गीतों की गूंज और नगाड़ों की थाप से माहौल मंत्रमुग्ध हो गया।

Advertisement Carousel

भगवान परशुराम के आशीर्वाद से हुई शुभ शुरुआत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई, जिसने पूरे आयोजन को भक्तिमय और रंगीन बना दिया।

महिलाओं और पुरुषों ने गाए फाग गीत

महिला टीमों और पुरुष मंडल ने पारंपरिक फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। नगाड़ों की थाप पर गूंजते गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

“मूर्खाधिराज” की अनोखी परंपरा

समारोह मेंमूर्खाधिराजका चुनाव भी किया गया, जिसे लॉटरी सिस्टम के जरिए चुना गया। इस रोचक चुनाव में सुमन द्विवेदी को यह उपाधि दी गई, जिससे सभा में ठहाकों की बौछार हो गई।

नवनिर्वाचित पार्षदों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में हाल ही में निर्वाचित पार्षदों का भी सम्मान किया गया। सीमा राजेश शुक्ला, अंचल दुबे और प्रभा पांडेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

  Bilaspur High Court News: प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बदहाल व्यवस्था पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, अगली सुनवाई 10 सितंबर को

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में नारी प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रमुख चित्रा तिवारी समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। प्रमुख रूप से संध्या तिवारी, मनोरमा पांडेय, प्रभा शर्मा, कुसुम मिश्रा, अणिमा तिवारी, राजकुमारी तिवारी, उर्मिला शर्मा, सावित्री दुबे, बरखा शर्मा, शशी शर्मा, गुंजा पांडेय, नेहा पांडेय, वंदना, सिब्बी शर्मा, गीता पांडेय, नीता पांडेय, रेणु तिवारी, शीलम पांडेय, कावेरी शर्मा, श्रीमती विनय शर्मा, अराधना शर्मा, वीना तिवारी, मोहित मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अमन दुबे, शिवम तिवारी, अनमोल तिवारी, प्रतीक्षा तिवारी, साक्षी दुबे, प्रीति दुबे आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

संस्कार, संस्कृति और सौहार्द्र का संगम

इस भव्य आयोजन ने केवल समाज में आपसी सौहार्द्र को मजबूत किया, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश भी दिया। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति का यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button