🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

गजराजों का उत्पात जारीः पसान रेंज के कई स्थानों पर रौंदी फसल

कोरबा 01 सितंबर। वनमंडल कटघोरा में हाथियों ने चौतरफा उत्पात मचाते हुए एतमानगर, केंदई व पसान रेंज के कई स्थानों पर धान व मकई की फसल को रौंद दिया है जिससे ग्रामीणों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार एतमानगर रेंज के मड़ई सर्किल में 18 तथा पचरा में 20 की संख्या में उपस्थित दो अलग-अलग झुंडों में विचरण कर रहे हैं। इनमें पचरा सर्किल में मौजूद हाथी बीती रात जंगल में ही विचरण करते रहे लेकिन मड़ई सर्किल में मौजूद हाथियों ने खेतों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कठमोरगा में 5 ग्रामीणों की फसल को बुरी तरह रौंद दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कटघोरा वनमंडल के ही पसान रेंज में 14 हाथी सक्रिय हैं। हाथियों का यह दल भी बीती रात क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाते हुए लोकड़हा, कोदवारी तथा पसान में अनेक ग्रामीणों के खेतों में लगे मकई व धान की फसल को रौंद दिया। हाथियों का उत्पात खेतों में पूरे रात भर चला। इस दौरान ग्रामीण हलाकान रहे। केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में भी एक दर्जन हाथी लगातार घूम रहा है। यह हाथी बीती रात चोटिया चौक के पास खेतों में पहुंच गया और वहां लगे धान की फसल को रौंदते हुए बर्बाद कर दिया।

  Crime News:– अधेड़ को पड़ोसन से प्यार पड़ा महंगा, पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर जला दी लाश, 12 दिन गांव में कैंप कर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

इधर कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में 15 हाथी पहाडगांव क्षेत्र में सक्रिय है। हाथियों का यह दल क्षेत्र में स्थित पहाड़ को अपना बसेरा बनाया है। हाथी पिछले एक पखवाड़े से पहाड़ पर ही मौजूद है। जिसकी निगरानी वन विभाग द्वारा ड्रोन कैमरे के जरिए की जा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button