कोरबाछत्तीसगढ़

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में रोजगार मेला  15 जुलाई को

कोरबा 08 जुलाई 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में रोजगार मेला का आयोजन 15 जुलाई को किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों -एन.आई.आई.टी.कोरबा, स्वतंत्र माइक्रोफाईनेंस लिमिटेड रायपुर, आश्रव फाउंडेशन आश्रव सिक्योरिटी एण्ड एच.आर. सर्विसेस, प्राईवेट लिमिटेड रायपुर, एस.बी.इंटरप्राईजेस कोरबा, और श्रमिन टैलेंट प्राईवेट लिमिटेड कोरबा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – असिस्टेंट मैनेजर टैªनी, फिल्ड आफिसर, कलेक्शन आफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी  सुपरवाईजर,असिस्टेंट नर्स, केयर टेकर, हाउस कीपिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, फिल्ड सर्विस इंजीनियर, कुल 813 पद, योग्यता – स्नातक, आई.टी.आई.  आयुसीमा- 18-60 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 32,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद कोरबा के लिए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे उक्त वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ     से जुड़ सकते हैं।

  रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रहे ठेला संचालक को ब्रेजा कार ने तीन किलोमीटर तक घसीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button