छत्तीसगढ़रायपुर

रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रहे ठेला संचालक को ब्रेजा कार ने तीन किलोमीटर तक घसीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

CG:– तेज रफ्तार कार चालक ने ठेला के साथ सड़क पार कर रहे ठेला संचालक को अपनी चपेट में ले लिया। फिर उसे तीन किलोमीटर तक घसीटा। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है।

Raipur रायपुर। रायपुर बलौदा बाजार रोड पर सारागांव में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे ठेलासंचालक को लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पहले ठोकर मारी फिर बिना रुके तीन किलोमीटर तक घसीटा। जिससे ठेला संचालक की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामल। खरोरा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना बीती रात्रि हुई। सारागांव निवासी 55 वर्षीय रमेशू साहू ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। कल ठेला लगाने के बाद वह रात को वापस लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पार करते समय वह लगभग आधी से ज्यादा सड़क पार कर किनारे पर ही पहुंचने वाला था तभी तेजी से एक ब्रेजा कार आई और ठेला चालक को ठोकर मारकर अपने साथ घसीटते हुए साथ ले गई। ठोकर से ठेला भी बिखर गया।

  पारदर्शिता, जवाबदेही और सूचना की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने की अभिनव पहल ने पूरा किया एक वर्ष

वहां लगे सीसीटीवी कैमरे यह घटना कैद हो गई। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कार चालक किस तरह लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। और हादसे के बाद भी गाड़ी नहीं रोकी।

कार चालक ने लगभग 3 किलोमीटर तक ठेला चालक को साथ में रौंदते हुए घसीटा। जिससे ठेला चालक रमेशू साहू की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा किया और गाड़ी चालक को पकड़ने का प्रयास किया पर गाड़ी चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने कार को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और आक्रोशित ग्रामीणों ने रायपुर बलौदा बाजार मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्यवाही की मांग की। किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर चक्काजाम खत्म करवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी हुई है। वही शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button