CG Police News:–पुलिस का गोपनीय डाटा किया लीक, एसएसपी ने दो आरक्षकों को हटाया

एसीसीयू में गोपनीय जानकारी लीक, दो आरक्षक हटाए गए, विभागीय जांच भी शुरू होने की संभावना

बिलासपुर – एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) में गोपनीय जानकारी लीक होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरक्षकों को हटाकर अन्य स्थानों पर भेज दिया। गुरुवार को जारी तबादला आदेश में एसीसीयू में पदस्थ आरक्षक वीरेंद्र गंधर्व और मुकेश वर्मा का नाम शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्र बताते हैं कि कुछ दिन पहले एक संवेदनशील मामला सामने आया, जिसमें एसीसीयू कार्यालय की गोपनीय जानकारी बाहर पहुंच गई। यह सूचना विभाग में चर्चा का विषय बनी। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, लेकिन अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों की आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई।

तबादला सूची में अन्य पुलिस कर्मियों के नाम भी शामिल हैं:
• एसआई गणेश राम महिलांगे – पुलिस लाइन से सकरी थाने
• एसआई मनोरमा तिवारी – कोनी थाने से कोतवाली
• एएसआई विजय राठौर – सकरी से कोतवाली
• आरक्षक प्रेम उपाध्याय – तोरवा से एसपी कार्यालय
• आरक्षक रमेश साहू – सीएसपी कार्यालय से सिविल लाइन थाने

जारी आदेश के तहत, वीरेंद्र गंधर्व को पचपेड़ी थाने, और मुकेश वर्मा को सिविल लाइन सीएसपी कार्यालय में तैनात किया गया है।

  नई शिक्षा नीति के क्रियान्नवयन मे डॉ.सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय अग्रणी..डॉ.सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने की पत्रकारों से चर्चा,

विभागीय जांच की संभावना

एसएसपी कार्यालय की कार्रवाई के बाद विभाग में गुप्त जांच की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में तथ्य सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। माना जा रहा है कि जल्द ही औपचारिक विभागीय जांच भी शुरू की जा सकती है। अगर जांच में दोषी पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय कदम उठाए जाएंगे।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.