✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

जटगा व केंदई रेंज में हाथियों का आतंक जारीः ग्रामीणों के चार मकान को किया क्षतिग्रस्त

कोरबा 14 अगस्त। जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का आतंक जारी है। यहां के जटगा परिसर में मौजूद हाथियों ने जहां ढुरकीडांड में उत्पात मचाते हुए तीन ग्रामीणों के मकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं केंदई रेंज के लमना में अचानक पहुंचे लोनर ने एक ग्रामीण के घर को ढहा दिया है। हाथियों द्वारा लगातार मकान तोड़े जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार हाथियों का दल आधी रात को मेढ़उड़ पहाड़ से नीचे उतरा और जटगा परिसर के ढुरकीडांड गांव में पहुंचने के साथ उत्पात मचाते हुए वेदप्रसाद, बुद्धु सिंह व राजू के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीडित ग्रामीणों ने हाथियों के आने तथा इसे खदेडने के लिए गांव वालों को आवाज लगाई जिस पर ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकले और हाथियों को खदेड़ा। खदेड़े जाने पर हाथी जंगल की ओर भागे तब राहत मिली। वन विभाग को सूचना दिए जाने पर वन अमला आज सुबह मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आंकलन में जुट गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उधर केंदई रेंज में भी लोनर हाथी ने उत्पात मचाते हुए एक ग्रामीण के घर को ढहा दिया। यह लोनर हाथी अब तक ऐतमानगर रेंज के कठमोरगा व बुका में उत्पात मचा रहा था लेकिन कल शाम लोनर ने अपना लोकेशन बदल दिया और केंदई रेंज के परला सर्किल के लमना गांव में पहुंचकर एक ग्रामीण के घर को ढहा दिया। उत्पाती हाथी के लमना पहुंचने और मकान तोड़े जाने की सूचना दिए जाने पर वन अमला मौके पर पहुंचकर हाथी की निगरानी में जुट गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button