✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी, पांच युवकों पर हुई कार्रवाई

कोरबा, 1 अक्टूबर। सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी कर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ दीपका पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दीपका पुलिस ने बुधवार को पांच युवकों को पकडकर उनके खिलाफ कार्रवाई की।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के बाद युवकों द्वारा हुड़दंग किए जाने तथा आने-जाने वाली महिलाओं से छींटाकशी किए जाने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करते पाए गए पांच युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। कार्रवाई की जद में आए युवकों में रोहित कुमार चंद्रवंशी (21), पिता कोरबा, 1 अक्टूबर। सिंह, निवासी ज्योति नगर दीपकाय भागीरथी यादव (26), पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी कटरा थाना बलौदाय कमलकांत मरकाम (32), पिता राजकुमार मरकाम, निवासी कटरा थाना बलौदाय अनिल कुमार खडिया (25), पिता छतूराम खडिया, निवासी ज्योति नगर दीपका तथा श्रवण साहू (18), पिता विनोद साहू, निवासी ज्योति नगर दीपका शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों में हडकंप रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया गया कि दीपका थाना क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और इसके बाद होने वाली असामाजिक गतिविधियों को लेकर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों, विशेषकर महिलाओं और राहगीरों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। दीपका थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button