नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जमीनी स्तर पर “महतारी वंदन” के क्रियान्वयन हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास,





रतनपुर

/ नगर पालिका रतनपुर में महतारी वंदन
योजना का सकारात्मक क्रियान्वयन करने युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष स्वयं इस योजना का क्रियान्वयन करने की कार्रवाई करने और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके।
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है जो एक सामाजिक सुरक्षा योजना है।
इस योजना के तहत, राज्य की सभी वृद्ध, विवाहित, तलाकशुदा एवं 21 साल से अधिक महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा होने वाली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now



राज्य के संपूर्ण महिला वर्ग में इस योजना को लेकर काफी उत्साह है। महिला सशक्तिकरण में रतनपुर के नगर पालिका अध्यक्ष, घनश्याम रात्रे जमीनी स्तर पर प्रयास कर रहें हैं। अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके इसके लिए वे स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर, महिलाओं को पंजीकरण की प्रक्रिया पूरा करने में मदद कर रहें हैं। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और साथ ही फर्जी लिंक के धोखे में ना आने के लिए जागरूक कर रहें हैं। नगरवासी उनके इस योगदान की काफी सराहना कर रहें हैं।

  तेज रफ्तार कार के पलटने से दो युवतियों की मौत

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.