जिला सीईओ नाग कोरबा से हटाए गए, एमडी नॉन बनाए गए, आईएएस प्रतीक जैन को सीईओ जिला पंचायत कोरबा की कमान

कोरबा 09 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की है। इस फेरबदल के तहत छत्तीसगढ़ कैडर के 2020 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

यह बदलाव पिछले कुछ दिनों से कोरबा जिला पंचायत में चल रहे भारी सियासी और प्रशासनिक गतिरोध के बाद देखा जा रहा है। वहीं, कोरबा के निवर्तमान सीईओ दिनेश कुमार नाग को अब राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक (जीएम) पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा जिला पंचायत में पिछले कुछ समय से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद गहराया हुआ था। कुछ दिनों पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और अन्य सदस्यों ने तत्कालीन सीईओ दिनेश कुमार नाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

सीईओ पर विभिन्न गंभीर आरोप लगाते हुए नाराज जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही अनिश्चितकालीन धरना दे दिया था और उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग पर अड़ गए थे। इस भारी हंगामे और गतिरोध के बीच क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने नाराज जनप्रतिनिधियों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि वे इस गंभीर विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा करेंगे।

राज्य शासन द्वारा बुधवार को जारी की गई यह तबादला सूची सीधे तौर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के उसी आश्वासन की कड़ी और मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का नतीजा मानी जा रही है।

  न्यायधानी में गजब की पुलिसिंग, जिस मामले में पुलिस ने आठ साल पहले भेजी थी खारिजी उसी मामले में कांग्रेस नेता को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, वही पटवारी तहसीलदार को अभय दान

कोरबा जिला पंचायत की कमान संभालने आ रहे आईएएस प्रतीक जैन अपनी प्रशासनिक दक्षता और वित्तीय मामलों की गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे जिला पंचायत बस्तर (जगदलपुर) के सीईओ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

शैक्षणिक और प्रोफेशनल बैकग्राउंडः-
जन्म 3 दिसंबर 1993 को जन्मे प्रतीक जैन युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।
उच्च शिक्षाः उन्होंने देश के प्रतिष्ठित कलकत्ता विश्वविद्यालय से लेखा एवं लेखापरीक्षा (।बबवनदजपदह ंदक ।नकपजपदह) में बी.कॉम ऑनर्स की डिग्री हासिल की है।
प्रोफेशनल डिग्रीः प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वे दिल्ली स्थित ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) से एक प्रमाणित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) भी रह चुके हैं। उनकी यह वित्तीय विशेषज्ञता कोरबा जिला पंचायत के विकास कार्यों और बजट प्रबंधन में काफी मददगार साबित होगी।
भाषाई पकड़ और कार्यशैलीः हिंदी भाषा पर बेहद मजबूत और धाराप्रवाह पकड़ रखने वाले जैन अपनी कर्तव्यनिष्ठा और जटिल प्रशासनिक चुनौतियों को बेहद सटीक व कुशल तरीके से हल करने के लिए पहचाने जाते हैं।

विकास कार्यों को मिलेगी नई गतिः कोरबा जैसे औद्योगिक और आदिवासी बाहुल्य जिले में जिला पंचायत सीईओ का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है। वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ होने के नाते नए सीईओ प्रतीक जैन से उम्मीद की जा रही है कि वे जिले की ग्रामीण विकास योजनाओं, मनरेगा और अन्य जनकल्याणकारी नीतियों को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाएंगे और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।