🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकोरबाछत्तीसगढ़

भाजपा किसान मोर्चा मंडल मंत्री पर जानलेवा हमला, रास्ता रोककर की मारपीट

कोरबा 02 जुलाई। भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री एवं पोल्ट्री व्यवसायी कपिलेश्वर धीरज पर बुधवार देर रात कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनकी कार में तोड़फोड़ की और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल कपिलेश्वर धीरज को डायल-112 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

घायल कपिलेश्वर धीरज का आरोप है कि गांव के अरुण खांडे, संदीप कुमार और उनके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। उनका कहना है कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में कथित नशे की सप्लाई का विरोध करने और समझाइश देने के कारण उन पर हमला किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मारपीट के बाद आरोपी उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने आरोपियों के राजनीतिक रसूख का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button