🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में आरक्षक की मौत

कोरबा । कोरबा में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, आरक्षक नाइट ड्यूटी के लिए थाना जा रहा था। इस दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वह बहुत देर तक लहुलुहान होकर सड़क पर पड़ा रहा। 112 की टीम मौके पर पहुंची और अस्तपताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Carousel

नाइट शिफ्ट में जा रहा था थाना
मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था। शुक्रवार को रात वह नाइट शिफ्ट में थाना जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक कटघोरा का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button