🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPS

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने गृहमंत्री से शीघ्र डकैती करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार करने की रखी मांग

रामानुगंज।रामानुगंज जिले के अंतर्गत बलरामपुर में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के जिला प्रमुख राजेश सोनी के फर्म राजेश ज्वैलर्स में बुधवार की दोपहर को आरोपियों ने जवेलर्स संचालक के साथ मारपीट कर डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, इधर वारदात के बाद राजेश ज्वैलर्स हुई घटना का छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी व महासचिव प्रकाश गोलछा ने घोर निन्दा की। उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा व पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों से तुरंत संपर्क कर उक्त घटना से अवगत कराते हुए तत्काल आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की।

Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश गोलछा कहा कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश में चोरी, डकैती कि घटना में होने से सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना अनिवार्य हो गया है, ताकि इस तरह कि घटना में विराम लगे व जो असुरक्षा की दशहत बनी हुई है, उससे से निजात मिल सकें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button