IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़

बिलासपुर में ताबड़तोड़ कार्रवाई,अन्य जिलों में क्यों नहीं? खनिज विभाग के संरक्षण में चल रहा है युद्ध स्तर पर अवैध खनन,

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ जांजगीर चांपा जिले में कोई कार्रवाई नहीं,

जांजगीर–चांपा ।जिले में अवैध रेत उत्खनन खनिज विभाग के संरक्षण में युद्ध स्तर पर जारी है।बरसात में रेत का शार्टेज होता है। जिले रेत माफिया बरसात में अधिक या दुगुनी –चौगुनी कीमत पर रेत बेचने खनिज विभाग के संरक्षण में अवैध उत्खनन तेज़ी से कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दहिदा –बम्हनीडीह घाट जो अवैध रेत घाट है। यहां दर्जनों फोकलैन और ट्रैक्टर 24 घंटे रेत का अवैध उत्खनन खनिज विभाग के संरक्षण में कर रहे हैं।
नाम न छापने की शर्त पर एक वाहन चालक ने बताया कि जांजगीर–चांपा जिले के खनिज विभाग के निरीक्षक और अधिकारियों को अवैध उत्खनन के एवज में रेत माफियाओं द्वारा लाखों रुपए दिए जाते हैं। यही कारण है कि खनिज विभाग इस ओर आंख मूंदें हुए हैं।


24
घंटे रेत का अवैध उत्खनन करने और लगातार ट्रैक्टर चलने के का इस वार्ड के नागरिक परेशान हो रहे हैं।
खनिज विभाग और प्रशासन को लोगों की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है। खनिज विभाग,


शासन प्रशासन के इस रवैए से आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। यदि अवैध उत्खनन शीघ्र बंद नहीं कराया गया तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

  CG Police News:– PHQ के आदेशों की खुली अनदेखी, “चहेते अफसर सिस्टम” पर गंभीर सवाल!

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button