CG:– डिलीवरी के बाद गर्भवती महिला की हुई मौत,लापरवाही बरतने पर महिला चिकित्सक निलंबित

CG:– गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही बरतने के चलते उसकी मौत हो गई। जिसके कारण महिला स्त्रीरोग विशेषज्ञ को निलंबित किया गया है।

Raipur रायपुर।  डिलीवरी में लापरवाही बरतने के चलते 22 वर्षीया गर्भवती महिला की मौत हो गई। गर्भवती महिला के परिजनों द्वारा गलत इलाज की आपत्ति जताने पर परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिसके चलते महिला चिकित्सक को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि वो बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगी।

रायपुर जिले के बिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 वर्षीय महिला साक्षी निषाद की 10 जून को डिलीवरी हुई थी डिलीवरी के 12 घंटे बाद 10 और 11 जून की दरमियानी रात गर्भवती महिला की तबियत खराब हो गई। इस दौरान गर्भवती के इलाज के लिए कोई भी डॉक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नहीं था। जिसके चलते उसे इलाज नहीं मिल पाया। अस्पताल में मौजूद वार्ड बॉय के द्वारा बिना चिकित्सकों से परामर्श किए इंजेक्शन गर्भवती महिला को लगा दिया। जिससे गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। तब वार्ड बाय ने उसे पानी भी पिला दिया। तब गर्भवती महिला की हालत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

इस दौरान परिजनों के आपत्ति करने और बिना चिकित्सकीय सलाह इंजेक्शन लगाने की बात कहने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के द्वारा परिजनों से दुर्व्यवहार भी किया गया। मामला मीडिया में भी उछला। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरगांव जिला रायपुर की  डॉक्टर अंजना कुमार स्त्री रोग विशेषज्ञ को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन आदेश में कहा गया है कि  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरगांव जिला रायपुर में साक्षी निषाद के ऑपरेशन सर्जरी पश्चात रात्रिकालीन ड्यूटी में किसी चिकित्सा अधिकारी की ड्यूटी नहीं होने की जानकारी होने के पश्चात भी डॉक्टर अंजना कुमार,स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा लापरवाही बरती गई एवं फालोअप नहीं लिए जाने के कारण साक्षी निषाद की मृत्यु हुई।

इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर संभाग नियत किया गया है। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना वे मुख्यालय नहीं छोड़ेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info