CGPSC घोटाला: CBI ने तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को गिरफ्तार किया

रायपुर । बहुचर्चित CGPSC घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पीएससी की परीक्षा कंट्रोलर रही राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर आरती वासनिक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें, पीएससी घोटाले के समय आरती वासनिक परीक्षा नियंत्रक रही। पीएससी घोटाले के एफआईआर में आरती वासनिक का नाम है। दो दिन पहले सीबीआई टीम ने आरती वासनिक के राजनांदगांव स्थित घर पर छापा मारा था।

 

जाहिर है, इससे पहले सीबीआई ने पीएससी से पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया था। पीएससी घोटाले में सीबीआई की ये दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है।

 

आरती वासनिक छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा की 2008 बैच की अफसर है। उनकी गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। पीएससी 2021 की परीक्षा में व्यापक धांधली हुई थी। पीएससी के चेयरमैन के नाते-रिश्तेदारों के अलावे बड़ी संख्या में पैसे लेकर भार्तियां की गई, ऐसा आरोप है।

 

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.