**CG Teacher News:– महिला को मिलने बुलाकर की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने शिक्षक को धर दबोचा


**Janjgir Teacher News:–** महिला को फोन कर रेलवे स्टेशन के पास बुलाने और छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। 

**Janjgir जांजगीर।** महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पदस्थ प्रधान पाठक को अकलतरा पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी शिक्षक ने महिला को बातचीत के बहाने फोन कर मिलने बुलाया और मौके पर उससे अभद्र व्यवहार किया। महिला के विरोध करने पर वह भाग निकला। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को उसके ग्राम से गिरफ्तार किया। यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय जगन्नाथ पाटले, निवासी बम्हनीन (थाना अकलतरा), शासकीय झपेली प्राथमिक विद्यालय, बलौदा ब्लॉक में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि शिक्षक ने किसी काम की बात कहते हुए उसे फोन पर स्टेशन के पास बुलाया। वहां उसने आपत्तिजनक बातें कीं और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। 

इसके बाद पीड़िता ने अकलतरा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 584/2025, धारा 74 और 79 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस टीम ने प्रधान पाठक जगन्नाथ पाटले को उसके गृहग्राम से गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.